भारत दौरे पर लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली। लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष और वंशानुगत राजकुमार प्रिंस एलोइस का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। प्रिंस एलोइस के साथ वंशानुगत राजकुमारी सोफी भी भारत दौरे पर आई हैं।

प्रिंस एलोइस और राजकुमारी सोफी 25 से 28 अक्टूबर तक चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग के अवसरों पर चर्चा की उम्मीद है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वागत समारोह इस यात्रा का अहम हिस्सा रहा।

Next Post

वरुण धवन और कृति सेनन ने निर्देशक अमर कौशिक के साथ शेयर किया स्पेशल वीडियो, क्या 'भेड़िया 2' की शूटिंग हो चुकी है शुरू?

Tue Oct 27 , 2026
हैदराबाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अभिनेता वरुण धवन और फिल्म निर्माता अमर कौशिक के साथ एक खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। वर्ष 2022 की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ की इस तिकड़ी को एक बार फिर साथ देखकर […]

You May Like