
जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत सहजपुरी में कीटनाशक दवाई के सेवन से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सोमवार को दिनेश झारिया 20 वर्ष निवासी सहजपुरी चौकी बघराजी ने सूचना दी कि रविवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने खेत में गांव के शनि पटेल से कीटनाशक दवाई डलवा रहा था उस समय उसके पिता रमेश झारिया 52 वर्ष घर में शराब पी रहे थे शनि पटेल कीटनाशक दवाई बड़े वाले पम्प से डाल रहा था उसके पिता शराब के नशे में थे जो खेत में गिर गये जिस कारण कीटनाशक दवाई डालते समय उनके मुंह नाक में दवाई चली गई थी कुछ देर बाद पिता बेहोश हो गए जिन्हें उपचार के लिए बघराजी लेकर गये थे जो ठीक हो गये थे। रात में पिता रमेश झारिया खाना खाकर सो गये थे। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे पिता अचानक बेहोश हो गये जिन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल कुण्डम में भर्ती कराया दौरान उपचार के दोपहर लगभग 3 बजे पिता की मौत हो गई। उसके पिता की मौत कीटनाशक दवाई के सेवन करने से हुयी है।
