
जबलपुर। बिल्डरों ने बिना अनुमति कॉलोनी काटी बल्कि अवैध प्लाटिंग करते हुए 26 भूखंडों को बेच डाला। मामले में खमरिया पुलिस ने अवैध कालोनी निर्माण करते हुए बिना किसी वैद्य अनुमति के भूखण्डों का विभाजन कर विक्रय करने वालों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार रमेश प्रसाद कोष्टी नायब तहसीलदार पनागर द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमे उन्होंने बताया कि घाना निवासी राकेश रजक द्वारा ग्राम धाना पटवारी हल्का नंबर 43 तहसील पनागर स्थित भूमि खसरा नंबर 241/3 स्कवा 0.177 हे. भूमि को 9 भू-खण्डों में विभाजित कर भू-खण्ड विक्रय किया गया है। जांच पर राकेश रजक के द्वारा अवैध कालोनी निर्माण करने बिना किसी वैद्य अनुमति के भूखण्डों का विभाजन कर विक्रय किया जाना पाये जाने पर राकेश रजक निवासी घाना खमरिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कया गया। इसी प्रकार ग्राम घाना निवासी रमेश रजक द्वारा ग्राम घाना पटवारी हल्का नंबर 43 तहसील पनागर स्थित भूमि खसरा नंबर 247/3 स्कवा 0.242 हे. भूमि को 17 भू-खण्डों में विभाजित कर भू-खण्ड विक्रय किया गया है। अवैध कालोनी निर्माण करते हुए बिना किसी वैद्य अनुमति के भूखण्डों का विभाजन कर बेचने पर रमेश रजक निवासी घाना खमरिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया ।
