कच्चे तेल में तेजी से रुपया 12 पैसे टूटा

भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 43 पैसे टूटकर 94.81 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 94.78 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। पूरे दिन यह सीमित दायरे में रहा। बीच कारोबार में यह ऊपर 94.77 रुपये और नीचे 94.98 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा ढाई फीसदी चढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में 0.1 फीसदी की तेजी से भी रुपया कमजोर हुआ है।

घरेलू स्तर पर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार से आज 30 करोड़ डॉलर निकाले। इसका दबाव भी भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

 

Next Post

गोयल ने बर्लिन में की उच्च स्तरीय बैठकें, जर्मनी-भारत आर्थिक व्यापारिक संबंधों के विस्तार पर चर्चा

Fri Oct 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (वार्ता) जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर गये वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए बर्लिन में उच्च स्तरीय बैठकें की हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक श्री गोयल ने […]

You May Like