रातभर महिला के सिरहाने सोता रहा 12 फीट लंबा अजगर

रीवा, जिले के सिरमौर से एक बेहद हैरान और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहाँ वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले मुंशी प्रेमचंद द्विवेदी के घर में एक विशालकाय सांप घुस गया. खौफनाक बात यह रही कि यह सांप रातभर बेडरूम में सो रही एक महिला के सिरहाने डेरा जमाए रहा और महिला को भनक तक नहीं लगी.

घटनाक्रम के मुताबिक महिला रात में आराम से सो रही थी. सुबह करीब 5 बजे जब उसकी आंखें खुलीं, तो उसे अपने बगल में किसी चीज की मौजूदगी का अहसास हुआ. जब उसने नजर घुमाकर देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई. बिस्तर के बगल में ही एक विशालकाय सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ था. महिला ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत बिना शोर मचाए वहां से हटीं और परिजनों को इसकी जानकारी दी. कमरे में इतना बड़ा सांप देखकर पूरे परिवार में हडक़ंप मच गया. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग की टीम को दी. खबर मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने करीब 12 फीट लंबे इस अजगर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया. सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली. गनीमत रही कि सांप ने रातभर महिला या परिवार के किसी सदस्य पर हमला नहीं किया, जिससे एक बहुत बड़ी अनहोनी होने से टल गई. वन विभाग की टीम सांप को अपने साथ ले गई है, जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

Next Post

स्वास्थ्य विभाग में सिक्यूरिटी एजेंसी के नाम पर होता है फर्जीवाड़ा

Fri Oct 23 , 2026
शाजापुर, पिछले दिनों प्रदेश के नगरीय निकाय के प्रमुख सचिव द्वारा नगर पालिकाओं में खरीदी को लेकर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए, जिसका वीडियो इन दिनों चर्चा में है. उसी तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग में भी सिक्यूरिटी एजेंसियों के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार होता है. सीएमएचओ ऑफिस […]

You May Like