व्यापार को दोगुना करेंगे भारत और पोलैंड, रक्षा, आपदा प्रबंधन तथा आतंकवाद को लेकर भी की महत्वपूर्ण घोषणा

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) भारत और पोलैंड ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य के साथ ही रक्षा, आपदा प्रबंधन और आतंकवाद से निपटने के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत यात्रा पर आये पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच यहां द्विपक्षीय वार्ता हुई।

इस वार्ता में दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को अधिक पुख्ता बनाने के लिए अनेक निर्णय लिए। इस दौरान व्यापार, रक्षा, आपदा प्रबंधन और आतंकवाद से मुकाबले को लेकर चार प्रमुख घोषणाएं की गयी।

इन घोषणाओं के तहत पोलैंड आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल होगा। दोनों देशों ने रक्षा उद्योग संवाद स्थापित करने और आतंकवाद से मुकाबले पर बातचीत करने पर भी सहमति जतायी है। दोनों देशों की कंपनी मिलकर विश्व के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला विकसित करेंगी, और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के साझा लक्ष्य को साकार करेंगी।

पोलैंड के प्रधानमंत्री शुक्रवार तक भारत की यात्रा पर हैं।

 

Next Post

ग्वालियर की सड़कों की मरम्मत में जुटा निगम, कई इलाकों में तेज हुआ पेंचवर्क

Thu Oct 22 , 2026
ग्वालियर,  शहर में सड़कों की खराब स्थिति से नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने पेंच रिपेयरिंग का काम तेज कर दिया है। निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डामर और गिट्टी-मुरम से सड़कों के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत […]

You May Like