मुख्यमंत्री डॉ. यादव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू से मिले

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश की एक दिवसीय यात्रा में वहाँ के मुख्यमंत्री एन. चंद्राबाबू नायडू से अमरावती के मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायडू को मध्यप्रदेश में संचालित विकास कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी और आंध्र प्रदेश में हुई मुलाकातों के बारे में भी बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है। उन्होंने विभिन्न राज्यों के उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के लिये उन प्रदेशों के शहरों में जाकर भेंट की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री नायडू को बताया कि म.प्र. में निवेश के लिये आंध्र प्रदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों से हुई चर्चा सुखद रही है।

 

 

Next Post

मोदी ने कोलकाता में भगदड़ पर जताया दुख, मृतक परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा

Sun Oct 18 , 2026
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दुर्गा पंडाल में शनिवार शाम को मची भगदड़ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। […]

You May Like

Play sound