शिवपुरी में पति से माफी मंगवाने कुएं में कूदी महिला, आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

शिवपुरी: जिले में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिनारा थाना क्षेत्र के सहरिया गांव में कहासुनी के बाद एक महिला स्कूल के पास बने गहरे कुएं में कूद गई।घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। महिला को कुएं में देखकर उसके पति ने तत्काल उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन महिला बाहर आने को तैयार नहीं हुई।
कुएं में कूदने के बाद महिला ने अपने पति के सामने शर्त रख दी कि जब तक वो ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगेगा तब तक वह बाहर नहीं निकलेगी। पति ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीण भी महिला को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करते रहे।
आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
महिला को कुएं से बाहर निकालने के लिए पति ने रस्सी डालकर मदद करने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। शिवपुरी जिले में करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद आखिरकार पति ने ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगी। पति के माफी मांगने के बाद महिला शांत हुई और कुएं से बाहर निकलने के लिए तैयार हो गई। इस तरह काफी देर तक चले घटनाक्रम का अंत हुआ।

Next Post

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बस जब्त

Thu Oct 15 , 2026
दमोह:देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के पास रामनाथ पिपरिया में खुशबू नामक बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान प्रकाश […]

You May Like

Play sound