सरताज सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान


इटारसी:गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सरताज सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरताज सिंह के छोटे भाई सुरेंद्र पाल सिंह, उनकी बहन एवं बहनोई उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सरताज सिंह के जनसेवा और सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह चावला ने अपने दिवंगत भाई इंद्रजीत सिंह चावला की स्मृति में सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। कक्षा 12वीं कॉमर्स के छात्र निखिल सोनी को 21,000 रुपये, 12वीं के पंजाबी सिख समाज के छात्र अनमोल जुनेजा को 11,000 रुपये, कक्षा 10वीं की छात्रा आरना तिवारी व ख्याति चौरे को 7,500-7,500 रुपये, कक्षा 8वीं के रौनक कुर्मी को 5,100 रुपये और कक्षा 5वीं की छात्रा आलिशा फातिमा को 5,100 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा, सचिव हरप्रीत सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष परमिंदर सिंह टूटेजा, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह छाबड़ा, सचिव राजेंद्र सिंह दुआ, मामाजी अमरजीत सिंह खालसा, संजीव हुरा और दलजिंदर सिंह कुकरेजा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Next Post

अर्जुनगवां में विधिक साक्षरता शिविर, पीड़ितों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता

Tue Oct 13 , 2026
शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में संचालित 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के तहत ग्राम अर्जुनगवां में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी […]

You May Like

Play sound