अग्रसेन जयंती समापन पर निकली शोभायात्रा

सीहोर। महाराजा अग्रसेन की जयंती महोत्सव का समापन शोभायात्रा, पुरस्कार वितरण वं प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ हुआ. श्री सत्यनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें विशेष बैंड, घोड़ों पर सवार राजकुमार और बग्गी में विराजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही. मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वर्गीय घनश्यामदास बिड़ला की स्मृति में दिया जाने वाला सम्मान श्रीमती तारामणि अग्रवाल को प्रदान किया गया. वहीं, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उपलब्धियों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट गौरव अग्रवाल और यश अग्रवाल को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सुभाष गुप्ता, आनंद अग्रवाल, रुक्मणि रोहिला, राजकुमार गुप्ता, दिलीप राठिया, नीलेश जयपुरिया, विष्णु दयाल अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, संध्या मोदी, विशाल मोदी, अजय अग्रवाल, राजा अग्रवाल, गोविंद मित्तल उपस्थित थे.

Next Post

पीएनजी कनेक्शन मिला नहीं, एलपीजी भी बंद

Tue Oct 13 , 2026
सीहोर। एलपीजी और पीएनजी कनेक्शन के नियमों के फेर में शहर के उपभोक्ता परेशान हैं. पीएनजी कनेक्शन के लिए उनका आधार लिंक होते ही एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक हो रहे हैं, जबकि कई कॉलोनियों में अभी पीएनजी कनेक्शन शुरू भी नहीं हुए हैं. नतीजा यह कि उपभोक्ताओं को न पीएनजी की […]

You May Like

Play sound