अग्रवाल नवयुवक संघ आज से मनाएगा अग्रसेन जयंती महोत्सव

ग्वालियर। अग्रवाल नवयुवक संघ, उपनगर ग्वालियर द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 11 से 15 अक्टूबर तक पांच दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे ध्वज पूजन एवं प्रभात फेरी के साथ होगा। प्रभात फेरी घासमंडी चौराहे से प्रारंभ होकर किलागेट, हजीरा, तानसेन नगर, रमटापुरा एवं लोहमंडी होते हुए अग्रसेन भवन, हलवटखाना पहुंचेगी। महोत्सव के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के लिए महिला कीर्तन, मेहंदी, बंदनवार निर्माण, एक मिनट गेम, महाराजा अग्रसेन सजाओ, मिस एंड मिसेज सेफ, हाउजी, बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा महिला क्रिकेट इन साड़ी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार, 13 अक्टूबर को सायंकाल 5 बजे अग्रसेन जयंती चल समारोह निकाला जाएगा।

यह समारोह कोटेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर घासमंडी एवं किलागेट होते हुए हजीरा तक पहुंचेगा। चल समारोह के दौरान अग्रसेन भवन में तपस्वियों का सम्मान, आरती एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष विकास जैन पूर्व पार्षद, प्रमुख सलाहकार शीतल प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री कपिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगम अग्रवाल, भवन प्रबंधक विकास सिंघल ने सभी अग्रबंधुओं से उपस्थिति का अनुरोध किया है।

Next Post

3000 करोड़ की जमीन पर कथित कब्जे का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

Sat Oct 10 , 2026
ग्वालियर। शहर में जिस जमीन पर आपका घर, फ्लैट या प्लॉट है, उसकी असलियत क्या है? कहीं वह सरकारी या कृषि भूमि पर तो विकसित नहीं किया गया? ग्वालियर में करीब 3000 करोड़ रुपये मूल्य की बताई जा रही 54 हेक्टेयर भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट […]

You May Like