नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

सतना : मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
अमरपाटन थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर को पीडि़ता द्वारा घटना की शिकायत की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की. लगातार जारी रही तलाश के चलते घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपी युवक को दबोच लिया गया. गिरफ्तारी आरोपी की पहचान रजनीश यादव उर्फ राजे पिता सौखीलाल उम्र 18 वर्ष 7 माह निवासी सुहिला के तौर पर हुई.

Next Post

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद कई देशों में सुनामी अलर्ट

Sat Oct 10 , 2026
पनामा, पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके राजधानी तक महसूस हुए। भूकंप के बाद कई देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। दक्षिणी पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर के तट पर स्थित ‘पिटालोजा अरिबा’ के करीब […]

You May Like