अनुशासन,समन्वय और जनहित में संवेदनशीलता से कार्य करें

सिंगरौली । एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने आज शुक्रवार को पुलिस चौकी सासन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी की दैनिक कार्यप्रणाली और संधारित रजिस्टरों एवं अभिलेखों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कुछ रजिस्टरों में आवश्यक प्रविष्टियां और अभिलेखीय पूर्तियां शेष पाई गईं। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपूर्ण दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने तथा सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों का समयबद्ध निष्पादन और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी आवासीय सुविधाओं, रहन-सहन और व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएसपी हेमंत कुमार, बैढ़न थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी, सासन चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

पौधरोपण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है: राधा

Fri Oct 9 , 2026
सिंगरौली । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा अभियान गतिविधि के तहत नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 41 स्थित हरित क्षेत्र मुक्तिधाम गनियारी में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में म.प्र. शासन की राज्यमंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, ननि […]

You May Like

Play sound