नाना पाटेकर का सिनेमा में दिया योगदान सदैव याद किया जाएगा : बिरला

नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सशक्त अभिनय और सिनेमा में दिया योगदान सदैव याद किया जाएगा। श्री बिरला ने गुरुवार को कहा, “प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अभिनय उनके लिए केवल किरदार निभाना नहीं, बल्कि उसे पूरी शिद्दत से जीना था। उनकी दमदार आवाज़, संवाद अदायगी और चेहरे के भाव हर भूमिका में जान डाल देते थे।”

उन्होंने कहा, “गंभीर और संवेदनशील किरदारों से लेकर हास्य से भरपूर भूमिकाओं तक, उन्होंने हर किरदार को अपनी खास पहचान दी। पर्दे पर उनका प्रभाव ऐसा था कि वे केवल भूमिका नहीं निभाते थे, बल्कि उसे दर्शकों की स्मृतियों का हिस्सा बना देते थे। उनका सशक्त अभिनय और सिनेमा में दिया योगदान सदैव याद किया जाएगा।”

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, “उनका निधन सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार, मित्रों तथा असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।”

.....

Next Post

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले आवेदन की शर्त बेतुकी : कांग्रेस

Thu Oct 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले आवेदन करने की शर्त पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि किसी घटना के तत्काल विरोध के लिए लोगों को इतने दिन इंतजार करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस के उत्तर […]

You May Like