वेदांता एल्युमीनियम के उत्पादन में दो-तिहाई हिस्सा मूल्यवर्धित उत्पादों का

नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) वेदांता एल्युमीनियम ने बुधवार को कहा कि उसके कुल उत्पादन में मूल्य वर्धित उत्पादों की हिस्सेदारी 67 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले लगभग 53 प्रतिशत थी।

कंपनी की ओर जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड मजबूत ऑपरेटिंग और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के साथ वित्तीय वर्ष 27 की दूसरी छमाही में कदम रख रही है। कंपनी ने जुलाई से सितंबर की तिमाही में अब तक का सबसे अधिक एल्युमीनियम का रिकॉर्ड 6,49,000 टन उत्पादन किया। साल की पहली छमाही का उत्पादन भी रिकॉर्ड स्तर पर रहा, जो 1,281,000 टन था।

सितंबर तिमाही के कुल उत्पादन में से 4,32,000 टन उत्पादन मूल्य वर्धित उत्पादों के रूप में प्लांट से निकला यह कुल उत्पादन का लगभग 67 प्रतिशत (यानी हर तीन टन में से दो टन) है। कंपनी का लक्ष्य अपनी एल्युमीनियम की बिक्री में मूल्य वर्धित उत्पाद की हिस्सेदारी को लगभग 90 प्रतिशत तक बढ़ाना है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 6,597 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया और प्रति शेयर आठ रुपये का लाभांश घोषित किया।

 

Next Post

99.6% पर नहीं रुकी नंदिका, री-इवैल्यूएशन के बाद बनी परफेक्ट स्कोरर

Wed Oct 7 , 2026
भोपाल। नंदिका गुप्ता ने साबित कर दिया कि अपनी मेहनत और जवाबों पर भरोसा हो, तो शानदार नतीजे के बाद भी बेहतर के लिए कदम उठाया जा सकता है। सीबीएसई 10वीं में नंदिका ने शुरुआत में 99.6% अंक हासिल किए थे। लेकिन रिजल्ट देखने के बाद उन्हें लगा कि अंग्रेजी […]

You May Like