राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने वसूली पर दिया गया जोर

रीवा: नगर निगम रीवा की एमआईसी सदस्य एवं प्रभारी राजस्व श्रीमती रमा द्विवेदी की अध्यक्षता एवं प्रभारी निगम आयुक्त प्रकाश द्विवेदी तथा सहायक आयुक्त एवं राजस्व अधिकारी रामनरेश तिवारी की उपस्थिति में राजस्व वसूली एवं संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक में एमआईसी सदस्य एवं प्रभारी राजस्व श्रीमती रमा द्विवेदी ने संपत्तिकर सहित अन्य करों की लक्ष्य के अनुरूप वसूली की समीक्षा की.

नगर निगम की किराए एवं लीज पर संचालित दुकानों की जानकारी लेते हुए लंबित किराया वसूली में तेजी लाने के साथ ही लीज एवं किराया नवीनीकरण के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए. इसके अलावा दुकान, मकान एवं प्लॉट के नामांतरण एवं हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए. साथ ही नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सेवा प्रभार/सर्विस चार्ज से संबंधित संपत्तियों की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. ताकि लक्ष्य प्राप्त हो.

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे उज्जैन

Wed Oct 7 , 2026
उज्जैन :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ यादव की जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने अगवानी की इस अवसर पर पुलिस लाईन स्थित हेलीपैड पर विधायक बड़नगर श्री जितेन्द्र पण्डया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला […]

You May Like