अनियंत्रित होकर पलटी कार, बड़ा हादसा टला

​सरई/सिंगरौली। सरई तहसील अंतर्गत सुलियरी गाँव के एक परिवार के साथ आज तड़के बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आज भोर लगभग 4 बजे बैढ़न से दवा कराकर अपने गाँव सुलियरी लौट रहे एक ही परिवार के चार लोग उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब उनकी चलती गाड़ी का अचानक अगला टायर फट गया।

​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार बैढ़न से इलाज कराने के बाद तड़के अपने चार पहिया वाहन से वापस लौट रहा था। जैसे ही गाड़ी गाँव के पास पहुँची, तेज आवाज के साथ वाहन का अगला टायर ब्लास्ट हो गया। टायर फटने से चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से नियंत्रण खो वैठी और खेत में जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई।

​हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी पलटने के बावजूद उसमें सवार चारों लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुँचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Next Post

जन विश्वास शिविर: कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को लगाई फटकार

Sun Oct 4 , 2026
  परासिया। सेवा सेतु अभियान के तहत बड़कुूुही नगर परिषद परिसर में आयोजित जन विश्वास शिविर में कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने जनसुनवाई करते हुए आम लोगों की समस्याएं सुनीं। लंबित शिकायतों और मामलों में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण […]

You May Like