शांतिनिकेतन वृद्धाश्रम में वृद्धजन-जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम संपन्न

ओंकारेश्वर। ब्रह्मपुरी स्थित शांतिनिकेतन वृद्धाश्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजन-जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा शिविर लगाकर 22 वृद्धजनों को उपकरण प्रदान करने के लिए चिन्हित किया गया।

मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा ओमप्रकाश परिहार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह मौर्य, ब्रह्माकुमारी आश्रम से श्यामा दीदी, सामाजिक न्याय विभाग से प्रमोद मुजाल्दे और बाबू पंचौरे उपस्थित रहे। अतिथियों ने शाल-श्रीफल से वृद्धजनों का सम्मान किया और नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी श्यामा दीदी ने किया। आभार प्रदर्शन प्रबंधक संजय खत्री ने किया।

Next Post

इंदौर में MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का बड़ा आयोजन, 30 केंद्रों पर करीब 12 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sun Oct 4 , 2026
इंदौर, इंदौर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा रविवार को 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में करीब 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह 10 से 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर 1 से शाम 4 बजे […]

You May Like