घमापुर में बदमाश ने बमबाजी कर फैलाई दहशत

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत वंशकार मोहल्ला में तड़के बदमाश ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सुअर मार बम पटक दिया। धमाके से खिड़की की जाली टूटकर कमरे के अंदर जा गिरी। इस घटना से दहशत का माहौल है।पुलिस के मुताबिक, घमापुर वंशकार मोहल्ला निवासी द्रोपदी वंशकार (44) आज सुबह करीब 8:30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच, जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक उनके घर के बाहर एक जोरदार धमाका हुआ।

अज्ञात आरोपी ने उनके घर की खिड़की पर सुअर मार बम दे मारा था। धमाका इतना तेज था कि उसकी गूंज से आसपास के लोग भी जाग गए। बम फटने के कारण खिड़की में सुरक्षा के लिए लगी जाली उखड़कर अंदर कमरे में जा गिरी और चारों तरफ बारूद का धुआं फैल गया। पुलिस ने पीड़िता द्रोपदी वंशकार की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

कॉम्बिंग गश्त: 224 वारंटी, 24 शराब तस्कर पकड़ाए

Sun Oct 4 , 2026
जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 112 गैर म्यादी वारिटयों एवं 83 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 29 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार […]

You May Like