ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर में कार्यों के सुचारू संचालन एवं विभागीय व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी द्वारा विभिन्न शासकीय सेवकों को नवीन दायित्व सौंपे गए हैं। इस संबंध में आयुक्त द्वारा आदेश जारी कर अधिकारियों एवं उपयंत्रियों के कार्य एवं दायित्व निर्धारित किए गए हैं।
निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्पल सिंह भदौरिया, उपयंत्री को जनकार्य विभाग का दायित्व सौंपा गया है। सुश्री तनुजा वर्मा, उपयंत्री को क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक, क्षेत्र क्रमांक 04 एवं डिपो प्रभारी, ग्वालियर विधानसभा का दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार अभिषेक प्रसाद, उपयंत्री को उपयंत्री पीएचई सेल के अंतर्गत पेवर संबंधी कार्यों का दायित्व दिया गया है। श्रीमती प्रगति गोस्वामी, उपयंत्री को जनकार्य विभाग में कार्य सौंपा गया है। रवि गाडिया, उपयंत्री को क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक, क्षेत्र क्रमांक 08, जबकि श्रीमती शिल्पा दिनकर, उपयंत्री को क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक, क्षेत्र क्रमांक 10 का दायित्व सौंपा गया है।
श्री अभय प्रताप सिंह, उपयंत्री को क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक, क्षेत्र क्रमांक 14 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुश्री श्वेता खत्रीकर, सहायक नगर निवेशक को क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक, क्षेत्र क्रमांक 09 का दायित्व सौंपा गया है।आदेश के तहत श्री सौरभ चौधरी, सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी को क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक, क्षेत्र क्रमांक 23 एवं उपयंत्री पेंच रिपेयर सेल का दायित्व दिया गया है। श्री रजत पचौरिया, उपयंत्री को क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक, क्षेत्र क्रमांक 05 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में सुश्री एकता रघुवंशी, सहायक नगर निवेशक को क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक, क्षेत्र क्रमांक 11, श्री अजय शर्मा, प्रभारी उपयंत्री को क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक, क्षेत्र क्रमांक 25 तथा श्री अनिल श्रीवास्तव, प्रभारी भवन निरीक्षक कॉलोनी सेल को प्रभारी क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक, क्षेत्र क्रमांक 22 का दायित्व सौंपा गया है।
नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी द्वारा अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप संबंधित विभागों एवं क्षेत्रों में कार्यों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
