सीहोर में बाघ की दस्तक: रात भर सर्चिंग, पगमार्क मिलने पर अलर्ट जारी

सीहोर। बीती रात इंदौर नाका क्षेत्र में उस वक्त भय और सनसनी का माहौल निर्मित हो गया, जब कुछ बाइक चालकों ने ईदगाह के समीप हिंसक वन्य प्राणी को देखा. वन विभाग को सूचित किया गया. रात भर सर्चिंग जारी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. शनिवार को पगमार्क जरूर मिले हैं. जिसकेे आधार पर वन विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.

तीन दिन पहले समीपस्थ ग्राम धबोटी व जहांगीरपुरा में बाघ देखे जाने की खबर सरगर्म थी कि शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे इंदौर नाके के समीप ईदगाह के पास एक हिंसक जानवर की झलक नजर आई. कुछ ही देर में यह बात शहर में आग की तरह फैल गई. सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और रात भर सर्चिंग करता रहा. मौके पर वन परिक्षेत्राधिकारी प्रिंयका गोयल, एसडीओ कृतिका जायसवाल भी मौजूद रहीं. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इस दौरान वहां पर तमाशबीनों की भीड़ उमड़ आई थी, जिससे वन विभाग के अमले को काफी दिक्कतें हो रही थीं तो वह लोगों की सुरक्षा का लेकर भी चिंतित थे. शनिवार को भी पगमार्क तलाशे जाते रहे. आखिरकार दोपहर में खेतों में बाघ के पगमार्क देखे गए.

डिप्टी रेंजर विजय कसोटिया का कहना है कि पगमार्क गणेश मंदिर रोड के पीछे जाते देखे गए हैं. इसलिए कोडिय़ा, महोडिय़ा व अन्य ग्रामों में वन विभाग द्वारा मुनादी कराई जा रही है.डिप्टी रेंजर विजय कसोटिया ने बताया कि शनिवार को सर्चिंग के दौरान खेत में बाघ के पगमार्क मिले हैं. वापस लौटने के भी पगमार्क मिलने के कारण स्थानीय लोगों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है.

Next Post

प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलेंगे शाढ़ौरा के दो छात्र

Sun Oct 4 , 2026
शाढ़ौरा: नगर के दो छात्र अनुज शर्मा और गिरिराज शर्मा का चयन प्रदेश स्तरीय स्कूली फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए ग्वालियर संभाग की टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 3 अक्टूबर से शाजापुर में आयोजित चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए […]

You May Like