सुल्तानिया में विकास खटक ने सरपंच उपचुनाव जीता

सारंगपुर। सारंगपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सुल्तानिया में सरपंच पद के उपचुनाव की मतगणना शनिवार को तहसील कार्यालय में हुई. विकास खटक ने सबसे अधिक 493 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. मतगणना और निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तहसीलदार कपिल शर्मा ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा. मतगणना में विकास खटक को 493, राजू वर्मा को 416, बनेसिंह को 372, दिनेश कुमार बागरी को 139, शिवनारायण को 92, बृजमोहन को 67, ललिता बाई मालवीय को 56 और नारायण को 32 वोट मिले. नोटा में 4 मत पड़े. पंचायत में कुल आठ प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था. सुल्तानिया पंचायत में पूर्व सरपंच के जिला बदर होने और पद से पृथक किए जाने के बाद सरपंच पद रिक्त हुआ था. इसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 29 सितंबर को उपचुनाव कराया गया. मतदान में कुल 1679 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतगणना शुरू होने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों में परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही. विकास खटक को विजयी घोषित किया गया.

Next Post

11 लाख के 50 किलो गांजे समेत दिल्ली का युवक पकड़ाया

Sat Oct 3 , 2026
राजगढ़। राजगढ़ में पुलिस ने दिल्ली के एक युवक को 50 किलो से ज्यादा गांजा के साथ पकड़ा है. युवक कार से गांजा लेकर राजगढ़ पहुंचा था. पुलिस ने गांजा और कार समेत करीब 11 लाख रुपए का सामान जब्त किया है. दंड जोड़ के पास पुलिस ने उसकी कार […]

You May Like