उप चुनाव में कांग्रेस की जीत

देवास। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सुनील आमानसिंह चौहान ने जीत दर्ज करते हुए 7557 मतों से विजय हासिल की। कांग्रेस की इस जीत को संगठन की एकजुटता, मजबूत बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है।

चुनाव में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में चुनाव प्रभारी रघुवीरसिंह बघेल एवं विधानसभा प्रभारी सुभाष चौधरी की रणनीति के साथ कांग्रेस संगठन पूरी ताकत से मैदान में उतरा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने वार्ड क्रमांक 14 में लगातार सक्रिय रहकर प्रत्येक बूथ की स्थिति की निगरानी की तथा बूथ स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत किया।

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बूथों पर लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से संवाद किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा, लाला पटेल, जिला पंचायत सदस्य रमजान खान, डॉ. ओम पटेल, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कंवर खान, अंकुश सारडा सहित खातेगांव विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं ने चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

वार्ड क्रमांक 14 में कांग्रेस ने अपनी सीट बचाने में सफलता हासिल की है। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने कन्नौद नगर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में अातीशबाजी कर विजय जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ। कांग्रेस नेताओं ने विजयी प्रत्याशी चौहान को बधाई देते हुए क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Next Post

ब्लास्टिंग से घरों पर बरसा मलवा 

Sat Oct 3 , 2026
सिंगरौली । एनसीएल की जयंत परियोजना क्षेत्र में हो रही ब्लास्टिंग को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। खदानों के आसपास सुरक्षा मानकों के अनुरूप बैरिगेटिंग, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और ब्लास्टिंग से पहले प्रभावी चेतावनी व्यवस्था नहीं है। आलम यह है कि खदान के मुहाने […]

You May Like