मां-बेटे पर कट्टा अड़ाकर हमला, लूट की रिपोर्ट वापस न लेने पर धमकी

जबलपुर । अधारताल थाना क्षेत्र में आरोपियों ने बीच रास्ते में मां-बेटे को रोककर न सिर्फ कट्टा अड़ाकर पूर्व में दर्ज कराई गई लूट की रिपोर्ट वापस लेने की धमकी भी दी। विरोध करने पर दोनों पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, खजांची मोहल्ला निवासी रोशनी बी पति मोहम्मद अनीस (36) बेटे मोहम्मद अफजल के साथ सब्जी मंडी से पैदल घर लौट रही थीं। रात करीब 9 बजे जैसे ही वे कलारी के बाजू वाली गली में पहुंचे, सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश मंगन उर्फ आरिफ और मोहम्मद सोहराब आए। बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और आते ही महिला को धमकाते हुए कहा, हमारे खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसे कटवा दे। अगर रिपोर्ट वापस नहीं ली, तो जान से मार देंगे। विवाद के दौरान आरोपी मंगन उर्फ आरिफ ने अपनी कमर से कट्टा निकाल लिया और महिला पर तान दिया। इसके बाद उसने महिला के गाल पर दो जोरदार चांटे मारे, जिससे उसे चोट आई है। इसी बीच दूसरे आरोपी मोहम्मद सोहराब ने पास में पड़ी ईंट उठाकर महिला के बेटे हमला कर उसे भी घायल कर दिया । मां-बेटे की चीख-पुकार और शोरगुल सुनकर महिला के पति मोहम्मद अनीस खान भी दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए। पीडि़त परिवार और भीड़ को इक_ा होता देख दोनों आरोपी पकड़े जाने के डर से अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोडक़र नौ दो ग्यारह हो गए।

Next Post

साइबर ठगों ने पांच खातों से उड़ाए लाखों

Fri Oct 2 , 2026
जबलपुर । साइबर ठगों ने अलग-अलग पैंतरों में युवा, बुजुर्ग को फंसाते हुए पांच खातों से लाखों रूपए उड़ा लिए। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को राकेश कुमार विश्वकर्मा 59 वर्ष बल्देवबाग संगम कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साइबर […]

You May Like