टीबी रोगियों को वितरित की पोषक आहार किट

जबलपुर: जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के 63वें स्थापना वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा टीबी रोगियों के लिए पोषक आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने उपचाररत रोगियों को पोषक आहार किट वितरित कीं। उन्होंने कहा कि टीबी के उपचार में दवाओं के साथ संतुलित और पौष्टिक आहार भी महत्वपूर्ण है।

पोषक आहार किट में मल्टीग्रेन आटा, रागी आटा, बेसन, राजगिरा के लड्डू, मूंगफली की चक्की सहित अन्य खाद्य पदार्थ शामिल किए गए। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार रचना शर्मा, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. ए.के. जैन, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी.आर. शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. अल्पना सिंह और विभागाध्यक्ष डॉ. अनुभा उपाध्याय सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

गांधी जयंती पर जुड़वा तालाब में सेवा मेरा योगदान अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित

Fri Oct 2 , 2026
02 अक्टूबर, महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जुड़वा तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधी जी के स्वच्छता के संदेश और स्वच्छ भारत मिशन की भावना को आगे बढ़ाते हुए तालाब एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। जिला प्रशासन ने निर्देश […]

You May Like