आरपीएफ ने नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया

जबलपुर। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर गश्त के दौरान आरपीएफ ने अकेले घूम रहे नाबालिग बालक को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सहायक उप निरीक्षक धीरज कुमार और आरक्षक अरुण यादव ने बालक को आरपीएफ पोस्ट लाकर पूछताछ की, जिसमें पता चला कि वह महाराष्ट्र के ठाकुर्ली से बिना बताए घर से निकला था।

बालक द्वारा बताए गए अधूरे मोबाइल नंबर से तकनीकी प्रयासों के जरिए उसकी मां से संपर्क कर उन्हें बच्चे के सुरक्षित होने की सूचना दी गई। आवश्यक प्रक्रिया और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बालक को शासकीय बाल गृह, गोहलपुर में सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

Next Post

पीएम मोदी ने स्वर्ण विजेता नीरू ढांडा को बधाई दी

Tue Sep 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में ट्रैप इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर नीरू ढांडा को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उनके बेहतरीन निशाने और संयम की सराहना की और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से देश को […]

You May Like