किसान विरोधियों को बख्शा नहीं जायेगा:कंषाना

भोपाल, 22 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने आज शासकीय कृषि प्रक्षेत्र के निरीक्षण के साथ बीज गोदाम का भी अवलोकन किया।

श्री कंषाना ने कहा कि किसान हितैषी सरकार निरंतर कृषकों के हित में निर्णय लेकर उन्हें लाभांवित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के विरोध में कार्य करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने पौधा भी लगाया।

उन्होंने प्रक्षेत्र में सिंचाई संसाधनों के लिये नलकूप खनन कराने और खेतों को कृषि के लिये विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रक्षेत्र में मौजूद बायोगैस संयंत्र को भी सुधारने को कहा है। मंत्री श्री कंषाना ने बीज गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्बाध बीज उत्पादन के लिये 24 घंटे विद्युत प्रवाह फीडर कनेक्शन के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रक्षेत्र में स्टॉफ की कमी की पूर्ति करने को भी कहा है। उन्होंने प्रक्षेत्र की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिये आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।

 

Next Post

श्रावण के प्रथम सोमवार श्री महाकाल भगवान मनमहेश स्वरूप में निकले नगर भ्रमण पर

Mon Jul 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उज्जैन। श्रावण के पहले सोमवार पर भगवान श्री महाकालेश्वर मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले। सवारी के निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट […]

You May Like