खनिज विभाग के जुर्माने के विरोध में ट्रांसपोर्टरों का दो दिवसीय धरना शुरू

भोपाल। खनिज विभाग द्वारा ट्रांसपोर्ट कारोबारियों पर लगाए जा रहे भारी जुर्माने के विरोध में लोकल ट्रांसपोर्ट जागरूकता सहायता समिति के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टरों ने शुक्रवार को चुना भट्टी चौराहे पर दो दिवसीय धरना शुरू किया। समिति का आरोप है कि ट्रांसपोर्ट से जुड़े वाहनों पर चार लाख रुपये तक के जुर्माने लगाए जा रहे हैं, जिससे वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों में नाराजगी है।
धरने के दौरान समिति पदाधिकारियों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने अपनी विभिन्न मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान किया जाना चाहिए और लगाए गए भारी जुर्मानों के संबंध में उचित कार्रवाई की जाए।

Next Post

सिलौड़ी चौकी के पास दतला नदी में माफियाओं का डाका, बेखौफ चल रहा अवैध रेत का काला कारोबार

Fri Sep 25 , 2026
ढीमरखेड़ ।ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद रेत माफिया दतला नदी संगमा घाट का सीना छलनी कर रातों-रात प्राकृतिक संपदा का दोहन कर रहे हैं। हैरत की बात तो यह है […]

You May Like