बालरंग प्रतियोगिता में आईईएस के छात्रों ने लहराया परचम

सीहोर। बालरंग प्रतियोगिता में आईईएस स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया. सीनियर वर्ग की सुगम संगीत-सोलो सिंगिंग गजल प्रतियोगिता में आईईएस के छात्र अनहद खनुजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं जूनियर वर्ग के लोकगीत प्रतियोगिता में पांचवीं के विद्यार्थियों की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया. टीम में याना सोलंकी, दिव्या तिवारी, आन्या खरे, आरना गौर, कुमुद भोरजार, हर्षाली अग्रवाल, रुद्र तारे और अयान ठाकुर शामिल थे. विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर डायरेक्टर प्रो. श्रीमती मनीषा कवाथेकर ने सभी छात्रों को बधाई दीं.

 

Next Post

लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज मुनिश्री के द्वारा पत्तों पर उकेरे चित्र

Fri Sep 25 , 2026
सागर। लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे दर्ज मुनि श्री शुद्धात्म सागर महाराज के द्वारा पत्तों पर उकेरे चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर मे किया जा रहा है। वर्षाकालीन चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री विभव सागर महाराज के संघस्थ मुनि श्री शुद्धात्म […]

You May Like