उत्तर कोरिया ने 115 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता वाले रॉकेट का किया परीक्षण

माॅस्को, 24 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) उत्तर कोरिया ने उन्नत 240मिमी निर्देशित मल्टीपल-लॉन्च रॉकेटों का परीक्षण किया है। यह जानकारी गुरुवार को केसीएनए ने दी। परीक्षण किए गए रॉकेट एक स्वायत्त सटीक-मार्गदर्शन प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं और प्रक्षेपवक्र में 100 किमी तक के लक्ष्य को निशाना बना सकते हैं।

संयुक्त ग्लाइड मोड में, इनकी मारक क्षमता 115 किमी तक बढ़ जाती है; परीक्षण में इन विस्तारित रेंज रॉकेट की सटीकता एवं बेहतर क्षमता साबित हुई। कोरियन पीपल्स आर्मी के मार्शल पाक जोंग चोन ने कहा कि यह प्रणाली दक्षिणी सीमा पर मारक क्षमता की तैयारी में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उत्तर कोरिया के विरोधियों को इस बात का पता होना चाहिए कि हमने अपनी सेना के लंबी दूरी तक मार करने वाले सभी हथियारों को यथाशीघ्र सबसे नए हथियारों से बदल दिया है।

.....

Next Post

इंदौर में कल निकलेगा झिलमिलाती झांकियों का कारवां

Thu Sep 24 , 2026
इंदौर: अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार रात इंदौर में वर्षों पुरानी झांकी परंपरा एक बार फिर जीवंत होगी। शहर की विभिन्न मिलों में तैयार की गई आकर्षक और रोशनी से जगमगाती झांकियों का कारवां रात में सड़कों पर निकलेगा। झांकियों को अंतिम रूप देने के लिए मिल परिसरों में […]

You May Like