पैदल घर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत


इंदौर. काम खत्म कर पैदल घर लौट रहे बेलदारी करने वाले युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर घायल युवक को राहगीर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है.
रोबोट चौराहा क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय सोनू पिता धन्नालाल बेलदारी का काम करता था.

शाम को साइट से काम खत्म करने के बाद वह पैदल घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद सोनू सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. हादसे के बाद फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. सोनू के परिवार में एक भाई सहित अन्य सदस्य हैं.

Next Post

विजय सेवा न्यास के गोद लिए बच्चों के साथ खण्डेलवाल ने मनाया गणेश उत्सव, दी प्रेरणा

Sun Sep 20 , 2026
बैतूल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को विजय सेवा न्यास द्वारा गोद लिए गए बेसहारा बच्चों को अपने निवास पर आमंत्रित कर उनके साथ गणेश उत्सव मनाया। बच्चों ने खण्डेलवाल और उनके परिवार के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना व आरती की। इसके बाद बच्चों और […]

You May Like