जबलपुर में गूंजी छात्रों की गूंज

जबलपुर। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का शनिवार शाम शहर के अलग-अलग हिस्सों में सीधा प्रसारण किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर जबलपुर की ओर से शाम 5 बजे से बिग बाजार, गुलौआ चौक, शास्त्री नगर, छोटी लाइन चौक, कोतवाली व मदन महल थाना क्षेत्र, दमोह नाका, बिलहरी, पनहरा पेट्रोल पंप, व्हीकल मोड़, रद्दी चौकी और घमापुर सहित विभिन्न स्थानों पर प्रसारण की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ युवा, छात्र और नागरिक शामिल हुए।

‘छात्रों की गूंज’ का इंदौर में आयोजित कार्यक्रम 19 सितंबर को हुआ, जिसमें राहुल गांधी ने छात्रों से शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मुद्दों पर संवाद किया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को व्यापक मंच देने तथा उन्हें लोकतांत्रिक संवाद से जोड़ने के उद्देश्य से जबलपुर में प्रसारण कराया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों से जुड़े विषयों पर युवाओं की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में सहयोग के लिए उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं और नागरिकों का आभार जताया तथा आगे भी छात्र हित और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर संवाद कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Next Post

एक अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए आधार बायोमेट्रिक अनिवार्य

Sat Sep 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 सितंबर (वार्ता) अगले महीने एक अक्टूबर से सब्सिडी के साथ विनियमित खुदरा बिक्री मूल्य (आरएसपी) पर घरेलू एलपीजी रिफिल बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (बीएए) पूरा करवाना अनिवार्य होगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 19 सितंबर तक देश […]

You May Like