
सिंगरौली : नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक-01 में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से प्रभावित हो गई। घटना में सोन काली यादव, पिता शत्रुघन यादव, आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। अचानक हुई घटना से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। युवती की हालत को देखते हुए परिजनों ने तत्काल सरकारी एंबुलेंस के लिए संपर्क किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।
इलाज में देरी की आशंका के चलते परिजनों ने समाजसेवी एवं पार्षद प्रेम सिंह भाटी से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पार्षद ने तत्काल पहल करते हुए अपनी निजी एंबुलेंस से युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई पहुंचाने की व्यवस्था की। अस्पताल में युवती का उपचार शुरू किया गया। संकट की घड़ी में समय रहते मदद पहुंचाने के लिए पार्षद प्रेम सिंह भाटी के प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की। वहीं, सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई।
Next Post
कामता टोला में अवैध भवन की चौथी मंजिल में भडक़ी भीषण आग
Sat Sep 19 , 2026
सतना :शहर के कामता टोला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां पर मौजूद एक भवन की चौथी मंजिल में भीषण आग भडक़ उठी. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन, निगम प्रशासन, ननि का दमकल अमला और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू […]

You May Like
-
5 months ago
अकासा एयर मुंबई से हनोई के लिए शुरू करेगी उड़ान