घर में रखी 69 पेटी शराब बरामद, महंगे ब्रांड भी शामिल


इंदौर:सांवेर के बड़ोदिया खान में आबकारी विभाग ने एक मकान पर दबिश देकर 69 पेटी अवैध शराब बरामद की. कार्रवाई में 651 लीटर मदिरा मिली, जिसमें देशी और बीयर के साथ बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब भी शामिल है.
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि जितेंद्र सोलंकी के घर पर शराब रखी गई है. तलाशी में 18 पेटी देशी मदिरा, 10 पेटी बीयर और 41 पेटी अंग्रेजी मदिरा मिली. बरामद शराब में ब्लेंडर्स प्राइड, वैलेंटाइन, ब्लैक एंड व्हाइट, ऑल सीजन और स्मिरनॉफ जैसे ब्रांड भी हैं. विभाग ने जितेंद्र पिता रामेश्वर सोलंकी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है.

Next Post

आकाशीय बिजली से 18 वर्षीय युवती झुलसी

Sat Sep 19 , 2026
सिंगरौली : नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक-01 में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से प्रभावित हो गई। घटना में सोन काली यादव, पिता शत्रुघन यादव, आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। अचानक हुई घटना से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। युवती की […]

You May Like