​आईजी सागर जोन श्री इरशाद वली (आईपीएस) द्वारा जिला दमोह के थाना पथरिया व थाना दमोह देहात का औचक निरीक्षण

दमोह।​ शुक्रवार शाम को सागर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) इरशाद वली द्वारा जिला दमोह के थाना पथरिया, बटियागढ़ व थाना दमोह देहात का सघन व विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, सीएसपी एचआर पांडे, टीआई देहात धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, रोहित द्विवेदी,चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी), थाना प्रभारीगण सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।

​दोनों थानों में आगमन पर आईजी को विधिवत सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई, जिसके उपरांत उन्होंने कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सुरक्षा प्रबंधों का गहन जायजा लिया।

​थाना पथरिया,थाना दमोह देहात का निरीक्षण व दिशा-निर्देश

​अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस: आईजी इरशाद वली ने सख्त हिदायत दी कि क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सतत व कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

​परिसर की स्वच्छता व पौधरोपण: उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई पर विशेष बल दिया और व्यवस्थाओं के उच्च स्तर की सराहना की। साथ ही, हरित व स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देते हुए थाना परिसर में पौधरोपण किया।

​​कर्तव्यनिष्ठा व आचरण संबंधी निर्देश: उन्होंने पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व जवान पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, विभागीय मर्यादाओं का कड़ाई से पालन रखें तथा अपने आचरण से आमजन के बीच पुलिस की साख और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाएं।उच्च कोटि का अनुशासन बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

​शस्त्रागार, मालखाना व अभिलेख: हथियारों के रख-रखाव, मालखाने में जब्त संपत्ति के विधिवत संरक्षण तथा अपराध व महत्त्वपूर्ण अभिलेखो की त्रुटिरहित प्रविष्टियों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक ने दोनों थानों के अधिकारियों व जवानों को निर्देशित किया कि थाने आने वाले हर पीड़ित व फरियादी के साथ शालीन व संवेदनशील व्यवहार करें, जबकि समाजविरोधी व आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाएं।

Next Post

युवा संवाद में कलेक्टर ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Fri Sep 18 , 2026
आलीराजपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्रीमती नीतू माथुर ने युवाओं से संवाद करते हुए उनके भविष्य, शिक्षा, करियर और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय अजंदा में किया। उन्होंने कहा कि […]

You May Like