नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देशभर से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रत्येक आशीर्वाद भारत के लोगों की और अधिक समर्पण भाव से सेवा करने के उनके संकल्प को मजबूत करता है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “कुछ भाव हमेशा बहुत खास होते हैं और ‘आशीर्वाद का दीया’ स्नेह की ऐसी ही एक अभिव्यक्ति है, जिसने उन्हें गहराई से छुआ है।”
गौरतलब है कि आज श्री मोदी का 76वां जन्मदिन है और भाजपा उनके जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है। देशभर में भाजपा के हजारों कार्यकर्ता इस अवसर पर रक्तदान कर रहे हैं।
Next Post
भारत से Aston Villa Academy तक
Thu Sep 17 , 2026
लन्दन। 16 साल के भारतीय गोलकीपर अधिएश विनोद को Aston Villa की अकादमी में मौका मिला — लेकिन आखिर भारतीय युवा फुटबॉलर विदेशी अकादमियों तक पहुंचते कैसे हैं इस वीडियो में समझिए फुटबॉल की स्काउटिंग व्यवस्था, स्कूल टूर्नामेंट, लोकल लीग, क्लब अकादमी और यूथ चैंपियनशिप से लेकर विदेशी स्काउटिंग तक […]

You May Like
-
8 months ago
नर्मदा घाट पर गंदगी देख आहत हुए परिक्रमावासी
-
6 months ago
12 जून को रिलीज होगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’
