कश्मीर के राजौरी में दीवार गिरने से 20 लोग हुए घायल

जम्मू (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को एक विवाह समारोह में दीवार गिरने की घटना में कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि राजौरी जिले में एक विवाह समारोह के दौरान शाम के समय अचानक दीवार गिरने से 20 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा “ घायलों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज एसोसिएटेड अस्पताल ले जाया गया।” उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया।

Next Post

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हराया

Mon May 5 , 2025
धर्मशाला (वार्ता) प्रभसिमरन सिंह (91), श्रेयस अय्यर (45) और शशांक सिंह (नाबाद 33) की शानदार पारियों के बाद अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 54वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हरा दिया। […]

You May Like