ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर को शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आशीर्वाद का दीया जलाने का आव्हान समस्त ग्वालियर वासियों से किया है।ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन देश की सेवा, समर्पण और संकल्प की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि उनके मजबूत नेतृत्व में भारत लगातार आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने प्रधानमंत्री को मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को नई दिशा और गति दी है और वैश्विक मंच पर भारत की अलग पहचान को मजबूत किया है।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने नागरिकों से अपील की है कि शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच ग्वालियर की पवित्र धरती से ‘आशीर्वाद दीप’ जलाएं और प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और समृद्ध जीवन के लिए प्रार्थना करें।
