
मुंबई।एंटरटेन्मेंट के डिजिटल युग में क्रांति का दौर चल रहा है जिसमें लगातार नए नए आइडिआ के साथ दर्शकों के लिए मनोरंजक शोज डिवेलप किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इसी साल जनवरी में रिलीज हुए पॉपुलर वेब शो “दिल्ली वर्सेज मुंबई” का दूसरा सीजन रिलीज कर दिया गया है। कुल 5 एपिसोड वाले सेकंड सीजन में एक नए किरदार की एंट्री होगी जिसको निभाया है परीक्षित जोशी ने। अभिषेक कपूर और मल्हार राठौड़ पहले सीजन की तरह इस सीजन में भी लीड रोल में ही दिखाई देंगे और पूरी कहानी इन्ही दोनों के इर्द गिर्द घूमने वाली है। दिल्ली का छोरा और मुंबई की लड़की, दोनों के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में अंतर के बावजूद हो जाता है प्यार, ऐसे में शो में एंटरटेन्मेंट का डोज़ बढ़कर मिलेगा।
दोनों शहरों की अलग अलग जीवन शैली और रीति रिवाज चिराग और रूहानी के रिलेशनशिप को भी अफेक्ट करते हैं लेकिन नफरत के दौर में दो अलग अलग कल्चर से आने वाले लोगों के बीच उगने वाले प्यार के पौधे से निकलने वाले फूल की खुशबू से दर्शक जरूर प्रभावित होंगे।
दूसरे सीजन में काफी ट्विस्ट और टर्न हैं जो इसको पहले सीजन से अधिक मनोरंजक बनाते हैं। शो का हर एक सीन कहानी को तेजी से आगे बढ़ाता है जिससे दर्शकों को समय का अंदाजा ही नहीं लगता।
ऐक्टिंग की बात करें तो शो में मल्हार राठौड़ ने रुहानी की भूमिका में शानदार अभिनय किया है। उनकी सहज और नचुरल ऐक्टिंग इस शो की जान है। खास कर किरदार की डिमांड के हिसाब से उनका एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज काफी प्रभावशाली है। चिराग के किरदार में अभिषेक कपूर ने अपना बेस्ट दिया है. दरअसल इनके बीच की केमिस्ट्री और बातचीत ऐसी है कि दर्शक तुरन्त किरदारों से कनेक्ट हो जाते हैं। बाकी के सभी कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है.
शो के संवाद कैची हैं और आम बोलचाल की भाषा में प्रयोग किए जाने वाले वाक्यों से प्रेरित हैं, जो दर्शकों को प्रभावित करता है। इस सीजन में रूहानी के पड़ोस में एक लड़का किराये पर रहने के लिए आ गया है। पड़ोसी होने के कारण छोटी मोटी जरूरतों के लिए एक दूसरे से मिलना जुलना भी होता है। लेकिन क्या वह दोनों सिर्फ पड़ोसी टाइप दोस्त रहेंगे या बात आगे बढ़ेगी? क्या चिराग और रूहानी की लव स्टोरी में आने वाला है ट्विस्ट? यह सब जानने के लिए आपको देखना होगा ‘दिल्ली वर्सेस मुम्बई सीज़न 2’ पूरा शो।
इस शो के निर्देशक नील जाधव ने आज के वक्त के रिलेशनशिप खासकर लॉन्ग डिस्टन्स रिलेशनशिप में आने वाले अप्स एण्ड डाउन्स, अपने प्यार को एक्स्प्रेस करने के तरीके, ऑफिस लाइफ के साथ रिलेशनशिप को बचाने के लिए टाइम मैनेजमेंट जैसी बारीक बातों का बखूबी खयाल रखा है। यह सभी बातें शो काफी इम्प्रेसिव और एक मस्ट वाच वेब सीरीज बनाती हैं। 10-12 मिनट के छोटे छोटे एपिसोड हैं जो कम समय में ज्यादा एंटेरटेन्मेंट देते हैं।
क्रिएटेड बाय : नील जाधव
लेखक : श्वेता सिंह
निर्देशक : नील जाधव
वेब शो : दिल्ली वर्सेस मुम्बई सीज़न 2
कलाकार : अभिषेक कपूर, मल्हार राठौड़, परीक्षित जोशी
एपिसोड : 5 एपिसोड्स
रिलीज़ डेट: 5 सितंबर 2025
प्लेटफार्म : ऑलराइट यूट्यूब चैनल
स्टूडियो : रस्क मीडिया
रेटिंग : 3.5 स्टार
