भोपाल। मंगलवारा स्थित 1008 श्रीचंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व का शुभारंभ धार्मिक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। महापर्व के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने उत्तम क्षमा धर्म की आराधना की और क्षमा, संयम तथा आत्मशुद्धि का संकल्प लिया।
सुबह मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, ने भगवान जिनेंद्र का विधि-विधान से अभिषेक एवं शांतिधारा की। मंदिर अध्यक्ष आदित्य जैन मनाया, सचिव विजय जैन श्वेता, पूर्व अध्यक्ष ऋषभ जैन सहित कमल अजमेरा, राजेश जैन लड्डू, पिंटू जैन, निलेश जैन, निशांत जैन, भविष्य जैन, प्रयास जैन, प्रदीप जैन, सतीश जैन, राकेश जैन और सुरेशचंद जैन ने श्रद्धालु समूह एवं ट्रस्टियों के साथ अभिषेक किया।
प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य राकेश जैन एवं नीता जैन को तथा द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य सुरेशचंद जैन एवं ममता जैन को प्राप्त हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए।
जबलपुर की विदुषी बाल ब्रह्मचारिणी आभा दीदी एवं पिंडरई की बाल ब्रह्मचारिणी सविता दीदी के सान्निध्य में संगीतमय पूजन एवं दश लक्षण महापर्व से संबंधित धार्मिक अनुष्ठान हुए। महिलाओं ने कलश स्थापना भी की।
प्रचार सचिव भविष्य जैन ने कहा कि पर्युषण आत्मशुद्धि, संयम, त्याग और आध्यात्मिक साधना का पर्व है।
