जबलपुर: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को राइट टाउन स्थित सागर रत्ना और असांजो रेस्टोरेंट में छापेमारी की। सागर रत्ना के किचन और स्टोर में एक दिन पुरानी बासी दाल मखनी और उबले चने बिक्री के लिए फ्रिज में रखे मिले, वहीं किचन में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया। असांजो रेस्टोरेंट के वाशिंग एरिया में भी गंदगी पाई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के मुताबिक, दोनों रेस्टोरेंट से पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Post
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा तो भारत की बढ़ेगी टेंशन! तेल, रुपया, महंगाई से लेकर EMI और शेयर बाजार तक क्या होगा असर?
Wed Sep 16 , 2026
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता है तो इसका असर सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा। भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता कच्चे तेल की कीमत, रुपये की कमजोरी और महंगाई को लेकर है। 16 सितंबर को ब्रेंट क्रूड करीब 108 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा, जबकि […]
