एमआर-10 वाइन शॉप पर डराकर 51,500 रुपए ऐंठे

इंदौर:एमआर-10 ब्रिज के पास वाइन शॉप पर युवक को डराकर क्रेडिट कार्ड से 51,500 रुपए निकलवाने के मामले में बाणगंगा पुलिस ने एक आरोपी और नाबालिग को पकड़ा है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है.29 अगस्त की रात करीब 11 बजे स्कीम नंबर 136 निवासी दुर्गेश वाइन शॉप पर था. इसी दौरान तीन युवकों ने उसे डराकर क्रेडिट कार्ड ले लिया और रुपए निकलवा लिए. आरोपियों ने शराब के लिए भी उससे रुपए लिए थे. कुछ दिन बाद फरियादी थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच में गीतांशु उर्फ किट्टू, दीपेश उर्फ कालू और एक नाबालिग की भूमिका सामने आई. पुलिस ने गीतांशु और बालक को पकड़ लिया. आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक, 8500 रुपए, पर्स, पैन कार्ड और आधार कार्ड मिले. फरार दीपेश की तलाश जारी है. गीतांशु को पकड़कर ले जाते समय वह शासकीय वाहन से कूद गया था, जिससे उसके बाएं पैर में चोट आई. मामले में एसीपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि मामले में फरार आरोपी की तलाश के साथ वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

UPI पर 15 अक्टूबर से MDR का नया नियम, ग्राहक से नहीं लिया जाएगा चार्ज; भोपाल के दुकानदारों ने बताई अपनी राय

Wed Sep 16 , 2026
भोपाल: UPI आज दूध-सब्जी, राशन, ऑटो-कैब से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक रोजमर्रा के पेमेंट का बड़ा माध्यम बन चुका है। ऐसे में UPI पर चार्ज लगने की खबर के बाद आम लोगों के मन में सवाल है कि क्या अब डिजिटल पेमेंट करने पर उनकी जेब से अतिरिक्त पैसे कटेंगे? […]

You May Like