बीएचईएल को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा प्रतिष्ठित ‘राजभाषा कीर्ति’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह राजभाषा के क्षेत्र में प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है।

इस वर्ष बीएचईएल ने ‘क’ क्षेत्र स्थित सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है। 14 सितंबर को नवी मुंबई में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में बीएचईएल के निदेशक (पावर) एवं मानव संसाधन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे तजिंदर गुप्ता ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार से यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी उपस्थित थे।

बीएचईएल को वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए भी राजभाषा कीर्ति पुरस्कार मिल चुका है।

 

Next Post

NGT की सख्ती: बड़े तालाब और डैमों की FTL सीमा में मिले अतिक्रमण, केरवा का पानी रोकने के निर्देश

Wed Sep 16 , 2026
भोपाल। बड़े तालाब, केरवा डैम और कलियासोत की एफटीएल सीमा में अतिक्रमण की स्थिति को लेकर पांच दिन चले सर्वे की रिपोर्ट मंगलवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पेश की गई. एनजीटी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वे कर वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाई थी. […]

You May Like