तुर्रा वाटर फाल के समीप जंगली हाथियों का मूवमेंट

सीधी: तुर्रा वाटर फाल के समीप जंगली हाथियों का मूवमेंट आज दिन भर बना रहा। सीधी-मऊगंज की सीमा पर दो हांथी दिखने के बाद से वन विभाग सीधी की टीम दिन-रात हाथियों की निगरानी में लगी है।वन टीम का कहना है कि शाम होते ही जंगली हाथी अगली मंजिल के लिए रवाना हो जाते हैं। हाथी काफी सतर्कता से दबे पांव चलते हैं। जानकारी के अनुसार मऊगंज जिले की ओर से सीधी जिले की सीमा में तुर्रा पहाड़ में 13 सितम्बर की रात जंगली हाथियों को देखा गया। सरपंच की सूचना पर वन विभाग सीधी की रेस्क्यू टीम ने रात एक बजे तुर्रा पहाड़ में पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया।

सुबह होते-होते मधुगांव के जंगल में दोनों हाथी पहुंच गये और घने बांसों के बीच छिपे रहे। वन मंडल सीधी के रेस्क्यू टीम प्रभारी पंकज मिश्रा के अनुसार शाम ढ़लने के बाद दोनों जंगली हाथी दूसरे स्थान की ओर रवाना हुये लेकिन वन टीम उनको गांव की ओर जाने से रोकने के लिए सभी संभावित प्रयास कर रही है। नतीजन जंगली हाथियों को तुर्रा पहाड़ में ही घेराबंदी कर पहुंचाया गया।
उधर जंगली हाथियों के मूवमेंट की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में उत्सुकता के साथ सतर्कता भी बढ़ गई है। वन विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है वन मंडल रेस्क्यू टीम लगातार दोनों जंगली हाथियों की निगरानी के साथ गांव की ओर जाने से रोकने में भी लगा है। बताया गया है कि दोनों हांथी दिन के समय अपना डेरा एक स्थान पर जमा लेती हैं और रात के समय आगे की तरफ बढ़ती हैं। आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही लोगों को कच्चे मकान की बजाय पक्के मकान में रहने के लिए कहा जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों में रात के समय बिजली की सप्लाई भी बंद की जायेगी। लोगों से तीन दिनों के लिए घर में पानी का स्टाक रखने एवं अनावश्यक घर से बाहर शाम के बाद न निकलने की अपील की जा रही है।

इनका कहना है
मऊगंज की ओर से दो जंगली हांथी सीधी जिले की सीमा पर स्थित तुर्रा पहाड़ में शनिवार-रविवार की रात देखे गये। सूचना मिलने के बाद से वन मंडल सीधी की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जंगली हांथियों की निगरानी में लगी हुई है। दिन में हांथी एक ही स्थान में ओझल होकर रूकते हैं और शाम के बाद से चलना शुरू करते हैं।
पंकज मिश्रा, प्रभारी रेस्क्यू टीम, वन मंडल सीधी

Next Post

भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

Wed Sep 16 , 2026
अमेरिकी हाउस में रूस प्रतिबंध बिल पर वोट होना है। स्टेनी होयर के संशोधन में भारत समेत 10 देशों को 100% तक टैरिफ के लिए सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। अमेरिका भारत पर अब 100 फीसदी टैरिफ लगाने की तैयारी में है। रूसी प्रतिबंधों से जुड़े हुए इस बिल पर […]

You May Like