गन कैरिज फैक्टरी के गेट में सुरक्षा गार्डों-अधिकारी का जमकर विवाद

जबलपुर: गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे प्राइवेट सुरक्षा गार्डों ने वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न, शराब की बोतलों की मांग के गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। सूत्रों से खबर मिली कि सोमवार दोपहर को जीसीएफ के गेट पर विरोध दर्ज कराने एकत्रित हुए सुरक्षा गार्डों की जेडब्लूएम प्रजापति महोदय से झड़प भी हुई, नौबत विवाद की आ गई। लिहाजा पुलिस में अभी इसकी कोई शिकायत नहीं की गई है। लेकिन जो आरोप सुरक्षा गार्डों ने लगाए है वो काफी चौंकाने वाले रहे हैं। उधर विवाद के बाद जीसीएफ जबलपुर के सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी के समय में बदलाव कर दिया गया जिसे भी सुरक्षा गार्ड बदले की भावना से जेाड़कर देख रहे हैं।
इस संबंध में सुरक्षाकर्मी रवि शुक्ला ने बकायादा वीडियो जारी कर बताया कि गन कैरिज फैक्टरी के वरिष्ठ अधिकारी प्रजापति और एपी सिंह द्वारा फैक्टरी में विभिन्न पोस्टों में तैनात करीब 62 सुरक्षा गार्डों को नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि वे एक एक पोस्ट में एक एक शराब की बोतल लाकर दें नहीं तो उन्हें काम नहीं करने दिया जाएगा।
इतना ही नहीं करीब 62 सुरक्षा कर्मियों का वेतन भी पिछले कुछ समय से नियमित नहीं मिल रहा है। कई महीने उनका वेतन लटका दिया जाता है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। सुरक्षा गार्ड रवि शुक्ला सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों का दो टूक कहना है कि कि जब से ये दो नए अधिकारी पदस्थ हुए हैं, तब में व्यवस्था पूरी तरह में चरमरा गई हैं और वे सभी लगातार तनाव व प्रताड़ना के दौर से गुजर रहे हैं। प्रताड़ित जवानों ने एकत्रित होकर मांग की है कि नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए ताकि गांतिपूर्वक अपनी ड्यूटी निभा सके।
सुरक्षा अधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र
गन कैरिज फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड रंजीत यादव, एमएम प्रसाद, अजय कुमार सिंह, सत्यनारायण, अनुज कुमार सोनी, सतीश पांडे, शीतल प्रसाद रवि शुक्ला, राम स्नेही ने नवभारत को बताया कि उन सभी ने सोमवार को गन कैरिज फैक्टरी के सुरक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है और मांग की है कि सुरक्षा गार्डों की पाली के समय के बदलाव को तत्काल निरस्त किया जाए और पुराने समय पर सेवाएं देने के आदेश बहाल किए जाएं। सुरक्षा गार्डों के मुताबिक वे सभी सुरक्षा गार्ड डायरेक्टोरेट जनरल रिसेटलमेंट योजना के तीहत जीसीएफ जबलपुर में सुरक्षा सेवा प्रदान कर रहे हैं । सुरक्षा विभाग द्वारा सोमवार से गार्डों की डयूटी का समय बदलकर सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 12 से रात 8 बजे और रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक लागू कर दिया है । इस नए पाली के समय के कारण सभी सुरक्षा गार्ड को गंभीर व्यावहारिक, पारिवारिक और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पहले सुरक्षा कर्मियों की टाईमिंग 06:00 से 02:00, 02:00 से 10:00 और 10:00- 06:00 की पाली की थी।

Next Post

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश के दौरान एक तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराया

Tue Sep 15 , 2026
तेहरान, 15 सितंबर (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश के दौरान एक तेल टैंकर के समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आ जाने से उसमें आग लग लगी। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने यह जानकारी दी है। आईआरजीसी ने सोमवार को एक बयान में कहा, “सुपरटैंकर […]

You May Like