खरगे, राहुल ने गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।
श्री खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया ”एक्स” पर अपने संदेश में कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेशोत्सव को जन-जन से जोड़कर इसे स्वतंत्रता संग्राम में एकता और जनजागरण का सशक्त माध्यम बनाया था।
उन्होंने कहा कि यह उत्सव स्वतंत्रता आंदोलन की एकजुटता और सामूहिकता की भावना को सदैव जीवंत रखने और प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहे।
श्री गांधी ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि यह शुभ पर्व सभी विघ्नों को दूर कर लोगों के जीवन में खुशियां लाएगा।

.....

Next Post

जूनियर महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक सफलता के कुछ ही घंटों बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर लगातार चौथी बार जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है

Mon Sep 14 , 2026
मोकी (चीन),चीन के मोकी में खेले गए रोमांचक जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाते हुए साउथ कोरिया को 4-1 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने न केवल रिकॉर्ड […]

You May Like