सांदीपनि के छात्रों का योग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

पांढुरना :नगर के सांदीपनी स्कूल के छात्रों द्वारा बालाघाट में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय योग प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न 10 संभागों के 350 से भी अधिक छात्रों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के कारण पांढुरना संदीपनी स्कूल के इन छात्रों का राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में चयन हुआ है ,
अब यह छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उल्लेखनीय हो कि पड़ोसी बालाघाट जिला मुख्यालय में बीते 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खेल योगासन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 10 संभागों से लगभग 350 प्रतिभागियों ने सहभागिता की थी ।
इस प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए सांदीपनि विद्यालय पांढुरना के कक्षा 12वीं के छात्र आकाश देवीलाल मोहबे ने 19 वर्ष बालक वर्ग की आसन प्रतियोगिता एवं आर्टिस्टिक पेयर प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं सांदीपनि विद्यालय के ही कक्षा 12वीं के छात्र प्रेम दिनेश तायवाड़े ने आर्टिस्टिक पेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया।
इसी क्रम में सोनू संतोष हजारे ने 19 वर्ष बालक वर्ग की रिद्मिक पेयर प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। 14 वर्ष बालक वर्ग के खिलाड़ी हार्दिक महेन्द्र एवं लक्ष्य नाचनकर ने रिद्मिक पेयर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
राज्य स्तर पर चयनित पांढुरना के खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय शालेय योगासन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. इरपाचे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एच.बी. हांडे, सांदीपनि विद्यालय पांढुरना के प्राचार्य श्री सी.एस. बरेठ, जिला योग प्रभारी श्रीमती रंजना कुमरे, जिला खेल प्रभारी खेलसिंह मरकाम एवं सांदीपनि विद्यालय के समस्त शिक्षक-कर्मचारियों एवं सहपाठी छात्रों ने इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

सरदार पटेल की जयंती पर निकली जागरूकता रैली

Sat Oct 31 , 2026
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ग्वालियर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की संख्या में जागरूकता रैली निकाली गई जिसे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग में सरदार पटेल का […]

You May Like