मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 

बरगवां। स्थानीय बाजार में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में बरगवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को बरगवां बाजार में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद के फैसले को लेकर मारपीट हुई थी। घटना में रामरेखा नामदेव और बसंतलाल नामदेव को चोटें आई थीं। बसंतलाल नामदेव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आद्या प्रसाद नामदेव, अंकित नामदेव व अमन नामदेव के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। रामरेखा नामदेव की चोट को डॉक्टर ने गंभीर और प्राणघातक बताते हुए मेडिकल रिपोर्ट दी। जहां धारा 109 बीएनएस बढ़ाई गई। बरगवां थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपियों की तलाश करते हुए को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी अमन नामदेव अभी फरार है।

Next Post

तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त हुआ जल सत्याग्रह 

Sun Sep 13 , 2026
सिंगरौली । देवसर विधानसभा क्षेत्र-81 के ग्राम पंचायत डिग्घी के राजस्व ग्राम माटीडांड में काचन नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा जल सत्याग्रह तहसीलदार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। ग्रामीणों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रतिभान प्रसाद ने प्रशासन के […]

You May Like