सीहोर। भारत और पराग्वे के बीच शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए वीआईटी यूनिवर्सिटी के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. विनोद भट्ट एवं सहायक प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. देवव्रत गुप्ता को पराग्वे में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया. दोनों शिक्षाविदों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान ऑर्डर डेल ग्रान कालर जनरल डगलस मैकआर्थर प्रदान किया गया. सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. भट्ट एवं डॉ. गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत और पराग्वे के बीच निरंतर मजबूत हो रही मैत्री एवं साझेदारी का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग को और व्यापक बनाने की दिशा में ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
