भोपाल में ट्रैफिक का बढ़ता दबाव, 15 लाख वाहनों के बीच जाम से परेशान जनता

भोपाल। ट्रैफिक जाम की समस्या शहर के लगभग हर हिस्से में देखने को मिल रही है। ओल्ड सिटी हो या मेन सिटी, खुला इलाका हो या प्रमुख बाजार, हल्की बारिश, आंदोलन या किसी बड़े आयोजन के दौरान भी सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है।

भोपाल में करीब 15 लाख वाहन हैं, जिससे सड़कों और प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होते और जाम लगने पर उन्हें फोन कर पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ता है।

वहीं ट्रैफिक व्यवस्था के सामने बल की कमी भी एक बड़ी चुनौती है। करीब 465 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के मुकाबले लगभग 350 कर्मचारियों की कमी बताई जा रही है। शहर के 129 तिराहे-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के बीच सीमित बल के कारण पुलिस के सामने भी चुनौती बनी हुई है।

इस वीडियो में भोपाल के ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों की राय, चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी को लेकर उनकी शिकायतें और DSP का पक्ष सामने रखा गया है।

Next Post

स्वास्थ्य केंद्र में तालाबंदी से भड़के ग्रामीण, चक्का जाम और प्रदर्शन की चेतावनी

Thu Sep 10 , 2026
फतेहपुर अजबधाम /दमोह। क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अजनबाधाम, जिला दमोह) में स्टाफ की अनुपस्थिति और केंद्र बंद रहने के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। 10 सितंबर 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ताला लटका देख स्थानीय निवासियों ने विरोध-प्रदर्शन […]

You May Like